बीकानेर

श्रीगंगानगर में एसीबी की कार्रवाई: पटवारी 95,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

[ad_1]

श्रीगंगानगर से खबर: आज एसीबी चौकी श्रीगंगानगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी पंखी लाल मीणा को ₹95,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, धनुर गांव के किसान नायक सिंह के खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ₹2.28 लाख की राशि जमा हुई थी। इस क्लेम की क्रॉप कटिंग पटवारी पंखी लाल मीणा द्वारा की गई थी। क्लेम की राशि खाते में आने के बाद आरोपी पटवारी ने किसान से 50% खर्चा पानी की मांग की।

बाद में सौदा 40% यानी ₹95,000 में तय हुआ। आज एसीबी की टीम ने पंखी लाल मीणा को केसरीसिंहपुर स्थित उसके प्राइवेट ऑफिस से रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here