Aaj Ka Rashifal 19 June 2025: ज्योतिषी व्यास की मानें तो दैनिक भविष्यफल के अनुसार मेष, सिंह, तुला, धनु, मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। इसमें आप जान सकते हैं कि गुरुवार को आपकी आमदनी, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य कैसा रहेगा। पढ़ें 19 जून 2025 का दैनिक राशिफल (19 June 2025 Daily Horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)
आज का राशिफल मेष राशि 19 जून के अनुसार राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ और ख्याति दिलाने वाला है। अपने मन की बात किसी से कहने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में चल रही परेशानी दूर होगी। आर्थिक समृद्धि बनी रहेगी।
शुभ अंकः 1,8
शुभ रंगः लाल
आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 19 जून 2025 के अनुसार स्वास्थ्य में लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव दूर होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। किसी प्रियजन से भेंट होगी।
शुभ अंकः 2,7
शुभ रंगः सफेद
आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)
आज का राशिफल मिथुन राशि 19 जून 2025 के अनुसार कार्यकुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे, किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
लकी अंकः 3,6
लकी रंगः पीला
आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)
आज का कर्क राशिफल 19 जून 2025 के अनुसार घर परिवार की समस्या हर किसी के सामने प्रस्तुत ना करें, घर की बात घर में रहने दें। बड़ों की सलाह मानें, अपने खर्चीले व्यवहार पर नियंत्रण रखें। परिजनों का सहयोग आगे बढ़ाने में मदद करेगा, नौकरी में विवाद संभव है।
शुभ अंकः 4
शुभ रंगः दूधिया
आज का सिंह राशिफल (Singh Aaj Ka Rashifal)
आज का सिंह राशिफल 19 जून 2025 के अनुसार आपके लिए गुरुवार की शुरुआत में कार्य करने में परेशानी होगी। मानसिक तनाव कम हो गया, माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा, व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगम होगी।
उपायः श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः सुनहरा
आज का कन्या राशिफल (Kanya Aaj Ka Rashifal)
आज का कन्या राशिफल 19 जून 2025 के अनुसार अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें, अपने भावनाओं को काबू में रखें। कार्यस्थल पर अपनी कला के माध्यम से सभी का दिल जीत लेंगे। अधिकारी वर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न होगा।
उपायः श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंकः 3,8
शुभ रंगः हरा
तुला आज का राशिफल (Tula Aaj Ka Rashifal)
19 जून 2025 के तुला आज का राशिफल के अनुसार गुरुवार का दिन शुभ है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। भवन भूमि से जुड़े मामलों में आपकी विजय होगी। न्यायालयीन प्रकरण का सुगमता से समाधान होगा। लोगों में आपकी ख्याति बढ़ेगी, संत दर्शन संभव है।
शुभ अंकः 2,7
शुभ रंगः सफेद
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Aaj Ka Rashifal)
19 जून का वृश्चिक राशिफल के अनुसार आप दूसरों के लिए अच्छा सोचते हैं पर लोग आपके प्रति दुर्भावना रखेंगे। समय रहते जरूरी कार्य और जिम्मेदारियां पूरी करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से रुकें। कार्य समय पर पूरे होंगे।
शुभ अंकः 1,8
शुभ रंगः लाल
धनु राशि आज का राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
19 जून 2025 का धनु आज का राशिफल संकेत करता है कि संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बड़े भाइयों का सहयोग मिले, मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ और मजबूती दिलाने वाला है।
उपायः ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
शुभ अंकः 9,12
शुभ रंगः पीला
मकर आज का राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)
मकर आज का राशिफल 19 जून 2025 के अनुसार दूसरों पर आश्रित ना रहें, स्वयं को मजबूत बनाएं। स्वयं को अपनी एक अलग पहचान बनानी होगी, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला जगत से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है। मानसिक तनाव यथावत बने रहेंगे।
शुभ अंकः 10,11
शुभ रंगः आसमानी
कुंभ राशि का राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि का राशिफल गुरुवार के अनुसार लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे। आस पड़ोस में व्यवहार मजबूत होंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, संतान के व्यवहार से खुश रहेंगे। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंकः 10,11
शुभ रंगः आसमानी
मीन राशि का राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि का राशिफल गुरुवार के अनुसार किसी की निंदा ना करें, अपने सही समय का इंतजार करें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। किसी योग्य व्यक्ति का साथ आगे बढ़ने में सहायक साबित होगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
उपायः गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें, पीला तिलक लगाएं।
शुभ अंकः 9,12
शुभ रंगः पीला




