--विज्ञापन यहां--

नयाशहर में युवक के खाते से ₹3.46 लाख की साइबर ठगी | बीकानेर न्यूज़

On: March 22, 2026 8:43 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now



बीकानेर | 4 जुलाई 2025: बीकानेर जिले के नयाशहर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का बड़ा मामला सामने आया है। नयाशहर निवासी कमल किशोर शर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दी है कि 29 जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड को हैक कर लिया और लाखों रुपये की ट्रांजैक्शन अमेजन इंडिया को कर दिया ।

पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड से कुल 23 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए, जिनके माध्यम से ₹3,46,898.40 की राशि निकाल ली गई।पीड़ित ने बताया कि उसे घटना की जानकारी ट्रांजैक्शन अलर्ट से मिली।

पुलिस कार्रवाई:

नयाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं |

पुलिस की सलाह:

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और बैंकिंग से संबंधित जानकारी फोन या मैसेज पर साझा न करें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें