--विज्ञापन यहां--

शादी का झांसा देकर 6 लाख नकद और सोना-चांदी हड़पा – खाजूवाला में ठगी का मामला दर्ज

On: March 22, 2026 8:43 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now



शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी और जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। यह घटना खाजूवाला क्षेत्र के 15 केएचचएम दंतौर गांव की बताई जा रही है। पीड़ित अमित कुमार पुत्र टेकचंद सुथार ने खाजूवाला पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, अमित कुमार ने हनुमानगढ़ निवासी निशा, सरोज, रामकुमार नायक, सुरेन्द्र मेघवाल (निवासी कुंडल, खाजूवाला) सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

दो माह पुरानी घटना

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पूर्व आरोपियों ने शादी का झांसा देकर उनसे करीब छह लाख रुपये नकद, सात तोला सोना और 50 तोला चांदी के जेवरात ले लिए। आरोपियों ने यह झूठा विश्वास दिलाया कि शादी तय हो चुकी है और रस्में जल्द होंगी। लेकिन बाद में सभी आरोपी फरार हो गए।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

परिवार वालों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

📢 अपडेट के लिए जुड़े रहें: abtakbharat.com

📲 टेलीग्राम: t.me/rajasthannews247

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें