बीकानेर

Bikaner News: गंगाशहर में युवक पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी

[ad_1]

Bikaner News : बीकानेर जिले के गंगाशहर थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मेघवालों के मोहल्ले में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई।जिससे युवक के सिर पर 8 टाँके और नाक पर 2 टाँके लगे हैं ।

प्रार्थी राहुल नायक (27) निवासी भीनासर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे वह मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी आरोपी अशोक जनागल , मुकेश जनागल और हरीश जनागल ने एक राय होकर उसका रास्ता रोक लिया।

इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक को चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद पीड़ित ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here