बीकानेर

Bikaner News: भारतमाला सड़क पर दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक सहित दो की मौत

[ad_1]


बीकानेर: जिले के नापासर थाना क्षेत्र में भारतमाला सड़क पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात से सोमवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ।

जानकारी के अनुसार लूणकरणसर की ओर जा रहा एक ट्रक अपने आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के केबिन में चालक और एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह फंस गए।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद निकाले शव

नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई कविंद्र कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए शव

पुलिस ने दोनों शवों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

नींद आने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक को संभवत: नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ और ट्रक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया।

एक मृतक की पहचान

हादसे में मृतकों में एक की पहचान अरवेश पुत्र विष्णु दयाल (32 वर्ष) निवासी लरखोर, इटावा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

दूसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य करवा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here