--विज्ञापन यहां--

Gold And Silver Price Today: सोने-चांदी के रेट में उछाल, जानिए 24K, 22K और चांदी का ताजा भाव

On: March 22, 2026 8:44 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now


Gold And Silver Price Today: सोने-चांदी के रेट में उछाल, जानिए 24K, 22K और चांदी का ताजा भाव

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन कभी-कभी गिरावट भी देखने को मिलती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,09,775 प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी ₹1,28,000 प्रति किलो पर पहुंच गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं इसलिए यह भाव मान्य रहेंगे।

उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹800 चढ़कर ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत भी ₹500 बढ़कर ₹1,32,000 प्रति किलो हो गई।

आज का सोने-चांदी का भाव (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: ₹1,09,775 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: ₹1,09,335 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: ₹1,00,554 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: ₹82,331 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: ₹64,218 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999: ₹1,28,000 प्रति किलो

वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और अमेरिका-चीन के बीच नए व्यापारिक विवादों के कारण सोने में तेजी दर्ज की गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹700 बढ़कर ₹1,13,500 प्रति 10 ग्राम हो गया।

पिछले दिन चांदी के भाव

गुरुवार को चांदी ₹1,31,500 प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,13,200 प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर चांदी करीब 1% बढ़कर $42.16 प्रति औंस पर पहुंच गई।


व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें