बीकानेर

Bajju News: 5 महीने से फरार अफीम सप्लायर ईस्माइल खान गिरफ्तार, बज्जू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

[ad_1]

Bajju News: बीकानेर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बज्जू थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच महीने से फरार चल रहे अफीम सप्लायर ईस्माइल खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फलौदी जिले के बाप थाना क्षेत्र के कानजी की सिड्ड गांव का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार बीकानेर पुलिस द्वारा रेंज आईजी ओमप्रकाश मेघवाल और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बज्जू थानाधिकारी जगदीश पांडर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

5 महीने से फरार चल रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार ईस्माइल खान उर्फ इस्लाम खान (47) पुत्र समसु खान, निवासी मुसलमानों का बास, कानजी की सिड्ड (थाना बाप, जिला फलौदी) पिछले करीब पांच महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी फरारी काट रहा था।

22 किलो अफीम मामले में आया नाम

दरअसल 7 अक्टूबर को बज्जू थाना क्षेत्र के बांगड़सर गांव के चक 10 केएम रोही में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नबाब खान पुत्र गुलाम नबी (30) को 22 किलो 285 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान नबाब खान ने अफीम के सप्लायर के रूप में ईस्माइल खान का नाम बताया था।

तकनीकी टीम और गोपनीय सूचना से गिरफ्तारी

इसके बाद पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन शातिर आरोपी भूमिगत होकर फरारी काट रहा था। अब तकनीकी टीम और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी

बज्जू थानाधिकारी जगदीश पांडर ने बताया कि आरोपी से फिलहाल गहन पूछताछ और जांच-पड़ताल जारी है तथा अवैध डोडा पोस्त खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में सउनि जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल सोनू शर्मा, कांस्टेबल जोगेंद्र जाखड़ और भगवानाराम सहित पुलिस टीम शामिल रही।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here