बीकानेर

बीकानेर में पाइप फैक्ट्री से लाखों का माल चोरी: मोटर, केमिकल और हजारों किलो पाइप गायब

[ad_1]

बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में स्थित एक पाइप फैक्ट्री में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर फैक्ट्री से हजारों किलो कच्चा और तैयार माल सहित मोटर व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गए। घटना के बाद फैक्ट्री मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार महेंद्र कुमार पुत्र चम्पालाल शर्मा (57) निवासी गजनेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पाइप फैक्ट्री से अज्ञात लोगों ने बड़ी मात्रा में कच्चा माल और तैयार पाइप चोरी कर लिए।

रिपोर्ट में बताया गया कि फैक्ट्री से करीब 2900 किलोग्राम रेजिन, 3000 लीटर केमिकल, 1000 किलोग्राम केमिकल कार्बो, 300 बैग पीवीसी दाना और अन्य मिक्स्ड सामग्री चोरी हो गई। इसके अलावा तैयार माल में 200 बंडल प्लंबिंग पाइप, 300 बंडल अन्य पाइप और 450 बंडल गार्डन पाइप भी गायब मिले।

इतना ही नहीं, चोर फैक्ट्री में लगे कई इलेक्ट्रिक मोटर, पंप सेट, लैपटॉप, कंप्यूटर और प्रिंटर भी साथ ले गए।

पुलिस के अनुसार चोरी की घटना 14 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here