बीकानेर

11 साल गायब रही टीचर… फिर भी मिली शहर में पोस्टिंग! अब DEO पर गिरी गाज

बीकानेर के डीईओ पर नियमों की अनदेखी के आरोप, निदेशालय ने मांगी रिपोर्ट

बीकानेर: शिक्षा विभाग में लापरवाही और नियमों की अनदेखी का एक मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा किशनदान चारण आरोपों के घेरे में आ गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने उनके खिलाफ प्राप्त शिकायत पर गंभीर संज्ञान लेते हुए तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार एक अध्यापिका पिछले करीब 11 वर्षों से बिना सूचना के अनुपस्थित थी। नियमानुसार इतने लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई या सेवामुक्ति की प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी।

आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय संबंधित अध्यापिका को बीकानेर शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पदस्थापित कर दिया गया।

जयपुर से आया जांच का आदेश

उदयरामसर निवासी संजीव यादव की शिकायत पर शासन सचिवालय, जयपुर के निर्देशों के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बीकानेर संभाग के संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) को पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट

निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि शिकायत के सभी तथ्यों की जांच कर तीन दिवस के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट तथा यदि अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भी भेजा जाए।

अब इस मामले में शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here