बीकानेर

20 जून की कार्रवाई पर फिर गरमाई सियासत! गोविंदराम मेघवाल ने अशोक गहलोत से की बड़ी मुलाकात

20 जून की कार्रवाई पर फिर गरमाई सियासत! गोविंदराम मेघवाल ने अशोक गहलोत से की बड़ी मुलाकात

बीकानेर: खाजूवाला क्षेत्र के गांव बांडका, पहलवान का वेरा और आडूरी में 20 जून 2026 को हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। पूर्व मंत्री एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके निवास पर मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

घटना की विस्तृत जानकारी दी

गोविंदराम मेघवाल ने अशोक गहलोत को बताया कि संबंधित क्षेत्रों में बिना पूर्व सूचना और कानूनी प्रक्रिया पूरी किए धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की गई, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और क्षेत्र में भय का माहौल बना।

सर्वधर्म सभा और ज्ञापन का भी किया जिक्र

मुलाकात के दौरान उन्होंने 1 जुलाई को बीकानेर में आयोजित सर्वधर्म सभा, महापड़ाव और रैली की जानकारी भी दी। साथ ही बताया कि प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया था।

शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी

गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी धर्मस्थल पर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाती है तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक दायरे में रहकर विरोध जारी रहेगा।

सौहार्द बनाए रखने की अपील

मेघवाल ने कहा कि बीकानेर की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने संविधान में मिले अधिकारों और सभी धर्मों की आस्था की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here