बीकानेर में टॉवर पर काम करते समय 20 वर्षीय युवक की गिरकर मौत
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र के जयमलसर गांव में टॉवर पर कार्य करते समय एक 20 वर्षीय युवक की नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब्दुल हमीद (20), निवासी मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। वह बीकानेर में टॉवर निर्माण कार्य में मजदूरी करता था।
ये भी पढ़े
Cloud Kitchen Business 2026: ₹2 लाख में शुरू करें, Swiggy-Zomato से हर महीने ₹1 लाख कमाई?
मृतक के परिजन जियाउल हक ने नाल पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार 14 जुलाई को जयमलसर गांव में टॉवर पर काम करते समय अब्दुल हमीद का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा।
गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।