ताजा अपडेट लूणकरणसर

लूणकरणसर सड़क हादसा: डंपर से टकराई कार, तीन महिलाओं समेत चार की दर्दनाक मौत

बीकानेर/लूणकरणसर। कस्बे के विश्वकर्मा मार्केट क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक कार सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में तीन महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। पुरुष वाहन चला रहा था। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here