बीकानेर में शराब के पैसे नहीं दिए तो हमला! युवक से मारपीट कर सोने की चेन लूटी
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में युवक से शराब के पैसे मांगकर मारपीट करने और सोने की चेन छीनने का मामला दर्ज किया गया है।
बीकानेर में शराब के पैसे नहीं दिए तो युवक पर हमला, सोने की चेन छीनी
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में एक युवक से मारपीट कर सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। घटना करणी नगर स्थित एक दुकान के पास हुई।
गंगाशहर प्रेस रोड निवासी देवेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह करणी नगर स्थित एक स्टोर के पास था। इसी दौरान कुछ लोग वहां आए और शराब के लिए पैसे मांगने लगे।
जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की।
पुलिस ने भागीरथ गोदारा, हनी शर्मा, कुशागर, आनंद, प्रेम नायक, जीतु नायक सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0