ताजा अपडेट बीकानेर योजना

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सामुदायिक जल स्रोत बनाने पर मिलेगा ₹18 लाख तक अनुदान

बीकानेर. बागवानी फसलों के लिए जीवन रक्षक सिंचाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किसानों के लिए बड़ी राहत की योजना शुरू की गई है। राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत सामुदायिक जल स्रोत निर्माण पर कृषक समूहों को 18 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। जिले के लिए इस योजना के अंतर्गत 306 लाख रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है।

24 लाख की लागत पर मिलेगा 75% अनुदान

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि 4 बीघा क्षेत्रफल वाले सामुदायिक जल स्रोत की इकाई लागत 24 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस पर किसानों को 75 प्रतिशत यानी अधिकतम 18 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा।

योजना के तहत सामान्य वर्ग के लिए 8 तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 10 लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। आवेदन राज किसान पोर्टल पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं और लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा।

योजना का लाभ लेने के लिए ये शर्तें जरूरी

  • कम से कम 3 किसानों का समूह होना आवश्यक।
  • एक स्थान पर 40 बीघा भूमि होना अनिवार्य।
  • यदि भूमि कम है तो अनुपात के अनुसार छोटे जल स्रोत पर भी अनुदान मिलेगा।

ये दस्तावेज होंगे जरूरी

उप निदेशक उद्यान अनुसंधान एटीसी प्रेमाराम ने बताया कि आवेदन के साथ छह माह से अधिक पुरानी नहीं होने वाली जमाबंदी और नक्शा ट्रेस ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

उन्होंने बताया कि जल स्रोत निर्माण के बाद सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (Micro Irrigation) के साथ उद्यानिकी फसलों की खेती करना अनिवार्य होगा। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार 90 दिनों में पूरा करना होगा तथा सुरक्षा संबंधी सभी प्रावधानों की पालना भी करनी होगी।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here