बीकानेर

बीकानेर में फिर पत्थरबाजी! CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, इलाके में मचा हड़कंप

बीकानेर में फिर पत्थरबाजी! CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, इलाके में मचा हड़कंप

बीकानेर: शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। सर्वोदय बस्ती स्थित मोहर्रम चौकी के पास हुई यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुरानी रंजिश को लेकर फिर बढ़ा विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर एक मकान पर लगातार पत्थर फेंकता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पहले भी कई बार आमने-सामने आ चुके हैं।

पहले भी हो चुकी थी शिकायत

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इससे पहले भी उनके घर पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते शुक्रवार को फिर से पत्थरबाजी की घटना हुई।

नशे की हालत में उत्पात मचाने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पत्थरबाजी करने वाला युवक नशे की हालत में था और उसने खुलेआम उत्पात मचाया। घटना के बाद इलाके में तनाव और नाराजगी का माहौल है।

कार्रवाई की मांग

घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here