Bikaner News: खाजूवाला में खेत से मिट्टी चोरी, बेदखली की धमकी पर मामला दर्ज

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
Bikaner News: खाजूवाला में खेत से मिट्टी चोरी, बेदखली की धमकी पर मामला दर्ज

खाजूवाला (बीकानेर)। चक 13 केजेडी इलाके में एक किसान के खेत से मिट्टी चोरी और खेत से बेदखल करने की धमकी दिए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। किसान सुखाराम पुत्र गोरधनराम ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर अवैध रूप से जेसीबी मशीन से मिट्टी उठाकर ले गए और विरोध करने पर उसे खेत से बेदखल करने की धमकी दी गई।

सुखाराम ने बताया कि घटना मई महीने की है, लेकिन अब मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है।

मामले में नामजद आरोपियों में एक महिला और उसका बेटा शामिल हैं । झुमादेवी पत्नी अमराराम, निवासी बी-5, जवाहर नगर, बीकानेर , अजय पुत्र अमराराम, वर्तमान निवासी डूडी प्लांट भट्टा, खाजूवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।