बीकानेर

Bikaner News: नोखा में कैफे संचालक और मिठाई व्यापारी में मारपीट, वीडियो वायरल; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

[ad_1]


Bikaner News: जिले के नोखा थाना क्षेत्र में रविवार रात कैफे संचालक और मिठाई व्यापारी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

इस घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच सीओ जरनैल सिंह कर रहे हैं।

कैफे संचालक ने लगाए गंभीर आरोप

कैफे संचालक मुकेश रैगर ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका भाई मुरलीधर मरोठी चौक में क्रेजी इवेंट कैफे चलाते हैं। आरोप है कि कुछ लोग लंबे समय से उनसे कैफे चलाने के बदले पैसे मांग रहे थे और जातिसूचक गालियां देकर धमकी दे रहे थे।

15 मार्च की शाम करीब 7 बजे आरोपी अपने साथ अन्य लोगों को लेकर कैफे के बाहर पहुंचे और मुरलीधर के साथ मारपीट की। आरोप है कि अंकित ने उसका गला दबाया और अभिषेक ने जमीन पर पटककर सिर पर लातों से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया।

घायल मुरलीधर को पहले नोखा के बागड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए बीकानेर रेफर कर दिया गया।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मिठाई व्यापारी रामेश्वरलाल ने भी नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुरली रैगर अपने साथियों के साथ उनकी दुकान पर आया और उधार के पैसे मांगने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट में दुकान में तोड़फोड़ करने, कांच तोड़ने और काउंटर बाहर फेंकने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here