ताजा अपडेट बीकानेर

Bikaner News: TVS कंपनी में करोड़ों की गड़बड़ी? बीकानेर के तीन अधिकारियों पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज का केस दर्ज

Bikaner News: TVS कंपनी के तीन अधिकारियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज

बीकानेर. बीछवाल थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर TVS कंपनी से जुड़े तीन अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार परिवादी इन्द्रसिंह पुत्र भैरूसिंह, जो मद्रास ऑटो सर्विस TVS कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं, ने शिकायत दर्ज कराई है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि रोहिताश (ब्रांच मैनेजर, बीकानेर), श्यामसुंदर बिश्नोई (एरिया मैनेजर, राजस्थान) और सुनील कुमार (ब्रांच स्टोर इंचार्ज, बीकानेर) ने 11 सितंबर 2025 से अब तक आपराधिक विश्वासघात करते हुए कंपनी के साथ धोखाधड़ी की।

ऑटो पार्ट्स गायब करने और फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कंपनी के ऑटो पार्ट्स का कथित रूप से खुर्द-बुर्द किया तथा फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रिकॉर्ड में हेरफेर की। इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान होने का आरोप लगाया गया है।

एएसपी स्तर पर होगी जांच

बीछवाल थाना पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: एफआईआर दर्ज होना आरोपों का प्रारंभिक चरण है। मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएंगे।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here