बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा: टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार ट्रेलर से टकराई, 6 लोग घायल

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा: टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार ट्रेलर से टकराई, 6 लोग घायल

बीकानेर। बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरबारी फाटा के पास तेज रफ्तार बलेनो कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और पलटते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ा। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कार कोलायत से बीकानेर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरबारी फाटा के निकट अचानक कार का टायर फट गया। टायर फटते ही चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार कई बार पलटते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलर से टकरा गई।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर मदद पहुंचाई। हादसे में एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य करवाया तथा एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को बीकानेर के अस्पताल भिजवाया।

सभी घायल खतरे से बाहर

ट्रोमा सेंटर के प्रभारी डॉ. कपिल ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण कार का टायर फटना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here