Gold Silver Price Today: सोने-चांदी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, खरीदने से पहले जानें ये खबर!

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, खरीदने से पहले जानें ये खबर!

Gold Silver Price Today: सोने ने फिर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, उछल गए भाव, चांदी भी नहीं ले रही रुकने का नाम, जानिए वजह

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोने का भाव रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। इससे जूलरी बनवाने वालों के लिए बड़ी मुश्किल पैदा हो गई है। जिन्हें शादी के लिए जेवर खरीदने हैं, उनका बजट गड़बड़ा रहा है। बुधवार को भी सोने ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में यह 0.37 फीसदी या 470 रुपये की बढ़त के साथ ₹1,26,726 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यह कीमत अर्ली ट्रेड में ₹1,27,500 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जो सोने का नया ऑल टाइम हाई लेवल है।

क्यों बढ़ रहीं कीमतें?

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टेंशन बढ़ने से वैश्विक बाजार में सोना तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका असर घरेलू मार्केट पर भी दिख रहा है। इसके अलावा, यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आगे भी कटौती की उम्मीदे हैं। इससे भी कीमतों में तेजी आ रही है।

चांदी में भी रुक नहीं रही तेजी

चांदी की कीमतों में भी तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार सुबह चांदी का घरेलू वायदा भाव 0.37 फीसदी या ₹590 की बढ़त के साथ ₹1,60,094 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

सोने की घरेलू और वैश्विक कीमतें

विवरण सोने की घरेलू कीमत (MCX) सोने की वैश्विक कीमत (COMEX)
वर्तमान भाव ₹1,26,726 प्रति 10 ग्राम $4,201.70 प्रति औंस
बढ़त (%) +0.37% +0.92%
बढ़त (राशि) ₹470 प्रति 10 ग्राम $38.30 प्रति औंस
ऑल-टाइम हाई लेवल ₹1,27,500 प्रति 10 ग्राम

कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव बुधवार सुबह 0.92% या $38.30 की बढ़त के साथ $4,201.70 प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की घरेलू और वैश्विक कीमतें

विवरण चांदी की घरेलू कीमत (MCX) चांदी की वैश्विक कीमत (COMEX)
वर्तमान भाव ₹1,60,094 प्रति किलोग्राम $51.17 प्रति औंस
बढ़त (%) +0.37% +1.07%
बढ़त (राशि) ₹590 प्रति किलोग्राम $0.55 प्रति औंस

वैश्विक स्तर पर चांदी भी 1.07% या $0.55 की बढ़त के साथ $51.17 प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Disclaimer: यहां दी गई कीमतें केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।