खाजूवाला ताजा अपडेट

मस्जिद-मजार तोड़ने के विरोध में गरमाया खाजूवाला मामला, गोविंदराम मेघवाल ने किया 1 जुलाई को बड़े धरने का ऐलान

मस्जिद और मजार कार्रवाई के विरोध में खाजूवाला में बैठक, 1 जुलाई को बीकानेर कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

बीकानेर। खाजूवाला क्षेत्र में मस्जिद और मजार हटाने की कार्रवाई को लेकर विरोध तेज हो गया है। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने बुधवार को क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया और पूगल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

हजारों कार्यकर्ताओं की बैठक में उठा मुद्दा

पूगल के अंबेडकर भवन में आयोजित बैठक में करीब एक हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। मेघवाल ने कहा कि क्षेत्र में हुई कार्रवाई से आमजन में नाराजगी है और लोगों में भारी रोष बना हुआ है।

कार्रवाई पर उठाए सवाल

मेघवाल ने कहा कि यदि किसी स्थान पर अवैध गतिविधियां चल रही थीं तो प्रशासन को पहले नोटिस देकर कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने सरकार से पूरी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

1 जुलाई को बीकानेर में धरने का ऐलान

विरोध के चलते 1 जुलाई को बीकानेर कलेक्ट्रेट के सामने गांधीवादी तरीके से बड़ा धरना देने का ऐलान किया गया है। आयोजकों ने बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का दावा किया है।

इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here