Pugal News: नहर बंदी से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की समीक्षा बैठक

पूगल उपखंड कार्यालय में विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। नहर बंदी के दौरान पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने और जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

Mar 16, 2026 - 19:17
 0
Pugal News: नहर बंदी से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की समीक्षा बैठक
pugal News

पूगल में नहर बंदी से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने की समीक्षा

Pugal News: उपखंड कार्यालय में सोमवार को विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नहर बंदी के दौरान क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा

बैठक में जल जीवन मिशन के तहत आरडी-682 और राणीसर में बन रहे रिजर्ववायर को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बेहतर हो सके।

बिजली, पानी और सड़क समस्याओं पर चर्चा

समीक्षा बैठक में पूगल में निर्माणाधीन 132 केवी जीएसएस सहित बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

किसानों की खातेदारी के निर्देश

विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपखंड क्षेत्र में किसानों की लंबित कृषि भूमि की खातेदारी के मामलों का जल्द निस्तारण किया जाए।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में उपखंड अधिकारी दिव्या बिश्नोई, तहसीलदार अशोक पारीक, विकास अधिकारी गोपाराम मेघवाल, पीएचईडी सहायक अभियंता मुकेश पुरी और हर्षा चौधरी, आईजीएनपी सहायक अभियंता सत्यनारायण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।