राजस्थान

Rajasthan Weather Update: 18–21 मार्च के बीच बदलेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

[ad_1]

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 18 से 21 मार्च के बीच एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, तेज आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में कई जगह हल्की बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। रविवार को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

16 और 17 मार्च को मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 मार्च को प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 18 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगेगा।

तेज आंधी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

बीकानेर की ताजा खबरें WhatsApp पर पाने के लिए 
Bikaner News WhatsApp Group जरूर जॉइन करें
👉 https://abtakbharat.com/bikaner-news-whatsapp-group

इन संभागों में असर ज्यादा

18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 19 और 20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सबसे अधिक रहने की संभावना है।

इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here