श्रीडूंगरगढ़ में युवक से बेरहमी से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, कैंपर से कुचलने की कोशिश
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने मोबाइल तोड़ा और गाड़ी से कुचलने की कोशिश की।
श्रीडूंगरगढ़ में युवक से बेरहमी से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, गाड़ी से कुचलने की कोशिश
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है।
पीड़ित महेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने उसकी शर्ट का कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मोबाइल फोन तोड़ दिया।
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और कैंपर गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। पीड़ित को करीब 150 फीट तक घसीटा गया, जिससे हाथ, पैर और कूल्हे पर गंभीर चोटें आईं।
इस मामले में मिंटूसिंह, रामनिवास, अशोक, भानीनाथ सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0