अनूपगढ़ में BSF की बड़ी कामयाबी: सीमा पर हेरोइन तस्करी की कोशिश नाकाम, संदिग्ध पैकेट बरामद

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
अनूपगढ़ में BSF की बड़ी कामयाबी: सीमा पर हेरोइन तस्करी की कोशिश नाकाम, संदिग्ध पैकेट बरामद

अनूपगढ़। राजस्थान-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF को बड़ी सफलता मिली है। 118वीं बटालियन की बीओपी आनंदसर की विशेष टीम ने गांव 23/0 के पास एक संदिग्ध पीले रंग का पैकेट बरामद किया है, जिसमें करीब आधा किलो हेरोइन होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही बीएसएफ, अनूपगढ़ पुलिस, करूरपुर पुलिस, SOG और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक बार फिर सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी की कोशिश की गई थी। सुरक्षा बल पहले से अलर्ट पर थे और इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार

अधिकारियों का कहना है कि यह बरामदगी पाकिस्तान समर्थित ड्रग्स नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है। प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

सीमा सुरक्षा बल ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी और बढ़ा दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।