बीकानेर: छतरगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
बीकानेर: छतरगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

छतरगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया

बीकानेर, 10 जुलाई 2025: छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मारने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 6 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग 2:30 बजे हुई।

प्रार्थी प्रकाश पुत्र पीराराम भाट , उम्र 31 वर्ष, निवासी मानकसर, सूरतगढ़ ने बताया कि उसका भाई बाइक से कहीं जा रहा था, तभी छतरगढ़ आरडी 585 के पास तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल श्री धमेंद्र मीणा हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।