बीकानेर: दहेज उत्पीड़न से युवती की मौत, बज्जू थाने में ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
बीकानेर: दहेज उत्पीड़न से युवती की मौत, बज्जू थाने में ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दहेज की मांग और मारपीट से तंग आकर विवाहिता गीता की मौत हो गई।

मामले में मृतका के भाई लालाराम मेघवाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी बहन गीता को शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। 5 सितंबर की रात को आरोपियों ने गीता के साथ मारपीट की और उसे डिग्गी में गिरा दिया गया जिससे गीता की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मृतका के पति और परिजनों जगमालराम , देवीलाल और सतुराम के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच की जिम्मेदारी आरपीएस चार्ज अधिकारी सुभाष गौदारा को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।