बीकानेर : दोस्त को बाइक रखने दी, लेकिन उसने ही कर दी चोरी!
बीकानेर में दोस्ती पर लगा दाग, बाइक चोरी का सनसनीखेज मामला
बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने परिचित पर भरोसा कर मोटरसाइकिल रखवाई, लेकिन आरोपी ने वही वाहन चोरी कर लिया।
क्या है पूरा मामला?
थाना गजनेर में दर्ज एफआईआर के अनुसार, प्रार्थी खेतरपाल पुत्र श्रवण ओझा उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 6, नयाशहर, बीकानेर ने 26 सितम्बर 2025 को रिपोर्ट दी।
रिपोर्ट में बताया गया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल आरोपी भंवरलाल पुत्र केसूराम, निवासी कोडमदेसर के पास रखवाई थी। लेकिन आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए बाइक चोरी कर ली।
#बीकानेर #क्राइम_न्यूज़ #BikeTheft #गजनेरथाना
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0