राजस्थान में बड़ा सैन्य हादसा: आर्मी जिप्सी पलटी, मेजर की मौत – लेफ्टिनेंट कर्नल समेत चार अधिकारी घायल!

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
राजस्थान में बड़ा सैन्य हादसा: आर्मी जिप्सी पलटी, मेजर की मौत – लेफ्टिनेंट कर्नल समेत चार अधिकारी घायल!

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के तनोट थाना क्षेत्र में रविवार शाम सेना की जिप्सी पलटने से एक मेजर की मौत हो गई, जबकि लेफ्टिनेंट कर्नल और दो मेजर सहित चार अधिकारी घायल हो गए। हादसा रामगढ़-लोंगेवाला मार्ग पर गमनेवाला गांव के पास शाम करीब पांच बजे हुआ।

घायलों को पहले रामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनोट थाना के एएसआई अचलराम के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर तेज मोड़ था, लेकिन जिप्सी मोड़ नहीं ले पाई और पलट गई।

हादसे के समय वाहन में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत राय (32), मेजर टीसी भारद्वाज (33), मेजर अमित (30), मेजर प्राची शुक्ला और ड्राइवर नसीरुद्दीन सवार थे। गंभीर रूप से घायल मेजर टीसी भारद्वाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं अन्य घायलों में मेजर अमित को आंख के पास चोट आई है। मेजर प्राची शुक्ला को सिर में गंभीर चोटें हैं, जबकि ड्राइवर नसीरुद्दीन का बायां कान कट गया। सभी का इलाज सेना अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

हादसे की सूचना पर तनोट और रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मेजर टीसी भारद्वाज का शव पोस्टमॉर्टम के बाद सेना को सौंपा गया। वे आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के निवासी थे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

— रिपोर्ट: अब तक भारत न्यूज़ | abtakbharat.com

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।