नोखा में डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
नोखा में डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

नोखा में डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

नोखा (बीकानेर)। बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 945 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी की पहचान गौतम नारायण पुत्र लक्ष्मीनारायण , उम्र 48 वर्ष, निवासी सुरूपुरा, थाना नोखा के रूप में हुई है। उसे 7 जुलाई की रात करीब 8:20 बजे पकड़ा गया।

थाना अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी से तलाशी के दौरान 945 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।