बीकानेर: नोखा में रास्ता रोककर युवक पर लाठी से हमला, FIR दर्ज
नोखा (बीकानेर)। बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ सरेराह मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 6 जुलाई की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित सुंदरलाल विश्नोई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत में बताया गया कि वह माडिया गांव से अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में भारमल पुत्र फूसाराम ने उसे रोक लिया और किसी बात पर विवाद करते हुए लाठी से हमला कर दिया। युवक को चोटें आईं और वह वहीं गिर गया।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।





