ताजा अपडेट बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ की बड़ी कार्रवाई: होटल में बैठा मिला आरोपी, 81 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

महाजन में ऑपरेशन नीलकंठ की बड़ी कार्रवाई! होटल में बैठा मिला आरोपी, 81 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

बीकानेर. जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत महाजन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 81 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं।

थानाधिकारी भजनलाल लावा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महाजन-अर्जनसर मार्ग स्थित लालेरा बस स्टैंड के एक होटल पर एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 81 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपनी पहचान हरलाल निवासी सीकर के रूप में बताई। मादक पदार्थ रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई थानाधिकारी भजनलाल लावा के नेतृत्व में कांस्टेबल राजेश भाखर, भादरराम, पूनम और कालूराम की टीम ने की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अफीम सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here