Kolayat News: झझू गांव में युवक पर जानलेवा हमला, नकदी भी लूटी
Kolayat News: बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के झझू गांव से एक वारदात सामने आई है, जहां एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया और नकदी लूट ली गई। पीड़ित पर हमलावरों ने पहले मोटरसाइकिल से गाड़ी रुकवाई और फिर चाकू व लाठियों से हमला किया।
घटना 17 जुलाई 2025 की सुबह लगभग 10:45 बजे की है। पीड़ित भीखे खान निवासी पालीवालों का बास, झझू अपनी गाड़ी से जा रहा था, जब रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर हमला कर दिया। उसे जबरन गाड़ी से उतारा गया और चाकू से वार किया गया।
हमलावरों ने पीड़ित की बैग भी लूट लिया, जिसमें ₹1,07,000 नगद थे। इस लूटपाट में पप्पू खान उर्फ मुमताज खान, कालू खान, अब्दुल, यूनुस और 4-5 अन्य लोग शामिल थे। कोलायत थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिक अपडेट्स और Kolayat News से जुड़ी ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें।
26 मार्च राशिफल Bikaner Breaking News Bikaner Crime Bikaner Crime News Bikaner Latest News Bikaner Nagar Nigam Bikaner News Bikaner Police Bikaner Politics BJP Breaking News Breaking News Bikaner Career Horoscope Chhatargarh News Congress Crime News Crime News Rajasthan Daily Horoscope Hindi Drug Smuggling India News Khajuwala News Latest Bikaner News Latest News Local News Love Horoscope Lunkaransar News Nokha News OBC Reservation Police Action Police Investigation Pugal News Pugal Police Rajasthan Breaking News Rajasthan Crime Rajasthan Crime News Rajasthan Election Result Rajasthan Government Rajasthan News Rajasthan Police Rajasthan Politics Road Accident SC Reservation Sridungargarh News Women Reservation आज का राशिफल
[ad_2]