Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जैसलमेर में सबसे ज्यादा बारिश
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तेज गर्मी से राहत मिलते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

जैसलमेर में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 13.1 मिमी बारिश जैसलमेर में दर्ज की गई। इसके अलावा बीकानेर, जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
तापमान में भारी गिरावट
बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच बना हुआ है।
इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, चुरू, सीकर और नागौर समेत कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है।
जिलों का तापमान अपडेट
अजमेर में 30.2°C, अलवर में 27.5°C, जयपुर में 28.6°C, पिलानी में 29.5°C और कोटा में 30.8°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं पाली में अधिकतम तापमान 32.9°C और अलवर में न्यूनतम 13°C रहा।
25-26 मार्च को फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 25 और 26 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी जारी रह सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में फिलहाल गर्मी से राहत बनी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का यह बदलाव जारी रहने की संभावना है।






