खाजूवाला

खाजूवाला चेयरमैन चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, मंगल सिंह और रेणु सहारण ने भरा पर्चा

खाजूवाला चेयरमैन चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, मंगल सिंह और रेणु सहारण ने भरा पर्चा

खाजूवाला। नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब खाजूवाला नगरपालिका के चेयरमैन पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को चेयरमैन पद के लिए भाजपा के मंगल सिंह और कांग्रेस की रेणु सहारण ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं डमी प्रत्याशी के रूप में मुनसफ ने भी नामांकन दाखिल किया है।

नगरपालिका के 20 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 11 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है। वहीं एक निर्दलीय पार्षद के भाजपा खेमे में शामिल होने के बाद भाजपा के समर्थन में पार्षदों की संख्या और बढ़ गई है।

मंगल सिंह के नाम पर भाजपा की मुहर

चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने मंगल सिंह को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। भाजपा पर्यवेक्षक ओपी महेंद्र पार्टी का सिंबल लेकर मंगल सिंह के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां मंगल सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया|

नामांकन के दौरान भाजपा समर्थकों की बड़ी संख्या एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंची। सड़कों पर समर्थकों की भीड़ नजर आई और जमकर नारेबाजी हुई। मंगल सिंह के नामांकन के साथ ही खाजूवाला में चेयरमैन पद को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

कांग्रेस ने रेणु सहारण को मैदान में उतारा

वहीं कांग्रेस की ओर से रेणु सहारण ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के बाद चेयरमैन पद का चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबले में बदल गया है।

नगरपालिका में भाजपा के बहुमत और निर्दलीय पार्षद के समर्थन के बाद अब चेयरमैन चुनाव में पार्षदों के रुख पर नजर रहेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाजूवाला की स्थानीय राजनीति में आगे के समीकरण पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here