बीकानेर

CBSE वेस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बीकानेर की बेटियों का कमाल, हर्षिता ने जीता गोल्ड; हैनिन को कांस्य

CBSE वेस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बीकानेर की बेटियों का कमाल, हर्षिता ने जीता गोल्ड; हैनिन को कांस्य

बीकानेर। CBSE वेस्ट जोन गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में महारानी किशोरी देवी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की दो होनहार मुक्केबाजों हर्षिता पंचारिया और हैनिन खान धोड़ा ने प्रतियोगिता में पदक जीतकर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया। हर्षिता पंचारिया ने गोल्ड मेडल जबकि हैनिन खान धोड़ा ने कांस्य पदक हासिल किया।

उज्जैन में हुआ चैंपियनशिप का आयोजन

सीबीएसई वेस्ट जोन गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन मध्यप्रदेश के उज्जैन में गो ग्रीन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा अवंतिका यूनिवर्सिटी परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में वेस्ट जोन के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

हर्षिता ने जीता गोल्ड, हैनिन को कांस्य

महारानी किशोरी देवी गर्ल्स स्कूल की हर्षिता पंचारिया ने अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं हैनिन खान धोड़ा ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से स्कूल प्रशासन और परिवार में खुशी का माहौल है।

स्कूल प्रशासन ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में पदक जीतकर छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here