पूगल

बॉर्डर क्लीन कार्रवाई के विरोध में पूगल में शक्ति प्रदर्शन आज, हजारों लोगों के जुटने की संभावना

बॉर्डर क्लीन कार्रवाई के विरोध में आज पूगल में शक्ति प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय का होगा घेराव

पूगल। भारत-पाक सीमा क्षेत्र में 50 किलोमीटर दायरे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को पूगल में बड़ा शक्ति प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। ऑपरेशन से प्रभावित लोगों में नाराजगी है और विरोध स्वरूप पैदल मार्च निकालने की घोषणा की गई है।

जानकारी के अनुसार प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल करेंगे। प्रदर्शनकारी पैदल मार्च निकालते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचेंगे, जहां प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।

आयोजकों का दावा है कि इस प्रदर्शन में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रभावित परिवार पूगल पहुंच रहे हैं।

संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूगल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

फिलहाल प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में हलचल तेज है। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच क्या सहमति बनती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here