पूगल बीकानेर

सोलर प्लांट में जेसीबी ड्राइवर और सुपरवाइजर से मारपीट: सात नामजद सहित 5-6 अन्य लोगों पर केस दर्ज, जांच शुरू

पूगल थाना क्षेत्र के करणीसर भाटियान में एक सोलर प्लांट पर मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क निर्माण का काम कर रही नवदुर्गा कंपनी के सुपरवाइजर नवदीप सिंह ने पूगल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सात नामजद सहित 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में सुपरवाइजर ने बताया कि शनिवार को प्लांट पर काम चल रहा था। इसी दौरान बोलेरो और एक स्कॉर्पियो गाड़ी में चांद सिंह, भीम सिंह, घनश्याम, आनंद सिंह, बजरंग सिंह, दलीप सिंह, जीवराज सिंह सहित 5-6 अन्य लोग आए। उन्होंने कंपनी के जेसीबी ड्राइवर भवानी सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, जब नवदीप सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी और काम छोड़कर जाने को कहा।

सुपरवाइजर की रिपोर्ट पर पूगल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 189(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच ASI धर्माराम को सौंपी गई है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here