पूगल. पूगल थाना क्षेत्र के 2 एलएम रामडा में घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जेवरात और नकदी चोरी का आरोप
पुलिस के अनुसार मुकेश पुत्र बिशनलाल सुथार, निवासी 2 एलएम रामडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जुलाई की रात उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई।
ये भी पढ़े
बॉर्डर क्लीन कार्रवाई के विरोध में पूगल में शक्ति प्रदर्शन आज, हजारों लोगों के जुटने की संभावना
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने श्रवणसिंह पुत्र लूणसिंह, जाति राजपूत, निवासी शास्त्री नगर, तहसील बज्जू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच जारी
पूगल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक धर्माराम को सौंपी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।