कोलायत खाजूवाला डूंगरगढ़ नोखा बीकानेर लूणकरणसर

Live: बीकानेर निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर! नोखा में विकास मंच आगे, निगम में कांग्रेस का दबदबा

बीकानेर निकाय चुनाव LIVE: नोखा में भाजपा-विकास मंच की टक्कर, निगम में अनिल कल्ला जीते

बीकानेर निकाय चुनाव LIVE: बीकानेर नगर निगम और जिले की नगर पालिकाओं में मतगणना जारी है। लगातार नए परिणाम और रुझान सामने आ रहे हैं। नोखा में भाजपा और विकास मंच के बीच मुकाबला बना हुआ है, जबकि बीकानेर नगर निगम में कई वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं। पढ़ें मतगणना के पल-पल के अपडेट…


ताजा अपडेट | बीकानेर नगर निगम

वार्ड 73 से कांग्रेस के अनिल कल्ला विजयी: बीकानेर नगर निगम की हॉट सीट वार्ड नंबर 73 से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला ने जीत दर्ज की है। तीसरे राउंड के आंकड़ों में अनिल कल्ला 614 वोट पर थे, जबकि भाजपा के दीपक पारीक को 313, आनंद कुमार जोशी को 32 और दिनेश कुमार को 72 वोट मिले थे। इसके बाद अनिल कल्ला की जीत सामने आई।

वार्ड 42 से कांग्रेस की लक्ष्मी देवी स्वामी जीतीं: नगर निगम के वार्ड नंबर 42 से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी देवी स्वामी ने जीत दर्ज की है।

वार्ड 54 से कांग्रेस के पवन कुमार विजयी: वार्ड नंबर 54 से कांग्रेस के पवन कुमार ने जीत दर्ज की है।

वार्ड 70 में भाजपा के विक्रम राजपुरोहित जीत के करीब: वार्ड नंबर 70 में भाजपा के विक्रम राजपुरोहित जीत के आसपास बताए जा रहे हैं।

वार्ड 51 से भाजपा के पंकज आगे

वार्ड 52 से भाजपा के उम्मीद सिंह आगे

वार्ड 53 से अनीश अली आगे

वार्ड 54 से तरुण कुमार आगे

वार्ड 55 से कांग्रेस के जावेद परिहार आगे

वार्ड 56 से कमला देवी आगे

वार्ड 57 से सीता रंगा आगे

वार्ड 58 से कांग्रेस के दुर्गादास आगे

वार्ड 59 से भाजपा की अपर्णा आगे

वार्ड 71: भाजपा के जगदीश आगे

वार्ड 72: निर्दलीय निशा आगे

वार्ड 73: कांग्रेस के अनिल कल्ला

वार्ड 74: जसोदा व्यास आगे

वार्ड 67: भाजपा के हेमेंद्र भाटी आगे


नोखा नगरपालिका | ताजा स्थिति

नोखा में भाजपा और विकास मंच के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प बना हुआ है। अब तक सामने आए परिणामों में वार्ड 1 और 2 से भाजपा, जबकि वार्ड 3, 4, 5 और 8 से विकास मंच ने जीत दर्ज की है। वार्ड 6, 7 और 9 से भाजपा विजयी रही है। वार्ड 10, 26, 27, 28 और 29 में विकास मंच ने जीत दर्ज की है। वार्ड 30 से निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है।

नोखा वार्ड 3 और 4 में पति-पत्नी की जीत: वार्ड 3 से मंजू देवी और वार्ड 4 से डॉ. सीताराम पंचारिया विजयी रहे।

वार्ड 7 में भाजपा के बागी जगदीश भार्गव हारे: नोखा के वार्ड 7 में भाजपा के बागी जगदीश भार्गव को हार का सामना करना पड़ा। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

वार्ड 12: शारदा मनोज कुलड़िया विजयी।

वार्ड 14: भाजपा के गणपत गोदारा विजयी।


श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका

वार्ड 24 से भाजपा की माया देवी जीतीं।

वार्ड 21 से कांग्रेस के संजय करनानी विजयी।

श्रीडूंगरगढ़ में इससे पहले वार्ड 1 से विकास मंच, वार्ड 2 से कांग्रेस के सीताराम, वार्ड 3 से भाजपा के आईदान, वार्ड 4 से कांग्रेस के शेरदास और वार्ड 5 से भाजपा के पवन जीत चुके हैं।


देशनोक नगरपालिका

देशनोक में कांग्रेस का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। दूसरे राउंड में पांच में से चार परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहे। वार्ड 6 से पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश मुंधड़ा कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वार्ड 7 से भाजपा, जबकि वार्ड 8, 9 और 10 से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे।


नापासर नगरपालिका

नापासर में वार्ड 1 से कांग्रेस, वार्ड 2 से भाजपा, वार्ड 3 से कांग्रेस और वार्ड 4 व 5 से निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।


लूणकरणसर नगरपालिका

लूणकरणसर में वार्ड 8 से भाजपा के हनुमान नाथ, वार्ड 9 से परमेश्वरी, वार्ड 10 से देवीलाल बीजारनिया, वार्ड 12 से ममता नाथ, वार्ड 13 से लालनाथ और वार्ड 14 से चंदूनाथ विजयी रहे हैं। वार्ड 11 से कांग्रेस के पन्नाराम ने जीत दर्ज की है।


LIVE मतगणना जारी…

बीकानेर नगर निगम और जिले की नगर पालिकाओं में मतगणना के अगले दौर जारी हैं। नए परिणाम सामने आते ही इस लाइव फीड को अपडेट किया जाएगा।

नोट: जहां केवल रुझान बताए गए हैं, उन्हें अंतिम परिणाम न माना जाए। जीत की आधिकारिक घोषणा संबंधित निर्वाचन अधिकारी द्वारा किए जाने के बाद ही अंतिम मानी जाएगी।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here