बीकानेर अनाज मंडी भाव आज 29 जनवरी 2026: मुंगफली 8001 तक, जीरा 22000 पार
बीकानेर अनाज मंडी में आज मुंगफली खळा 8001 तक बिकी। ग्वार, मूंग, ईसबगोल और जीरा सहित 29 जनवरी 2026 के ताज़ा मंडी भाव पढ़ें।
बीकानेर अनाज मंडी भाव आज: 29 जनवरी 2026
बीकानेर। बीकानेर अनाज मंडी में आज गुरुवार को प्रमुख जिंसों के भाव में मिला-जुला रुख देखने को मिला। मुंगफली के भाव ऊँचे स्तर पर बने रहे, वहीं ग्वार और मूंग सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आए।
बीकानेर अनाज मंडी आज के भाव
- मुंगफली खळा: ₹7,300 से ₹8,001
- मुंगफली चुगा: ₹7,000 से ₹7,600
- गेहूं: ₹2,400 से ₹2,800
- ग्वार: ₹5,200 से ₹5,400
- मोठ: ₹4,000 से ₹4,851
- मूंग: ₹5,700 से ₹7,650
- चना: ₹5,100 से ₹5,500
- रूसी चना: ₹5,000 से ₹5,600
- मेथी: ₹5,000 से ₹5,600
- ईसबगोल: ₹10,500 से ₹12,800
- जीरा: ₹18,500 से ₹22,000
मंडी का रुझान
व्यापारियों के अनुसार मुंगफली की सीमित आवक और मजबूत मांग के चलते भाव ऊँचे स्तर पर टिके हुए हैं। जीरा और ईसबगोल में भी अच्छी खरीद देखी गई, जबकि ग्वार और मूंग में बाजार स्थिर रहा।
डिस्क्लेमर: मंडी भाव फसल की गुणवत्ता, आवक और सौदे की शर्तों के अनुसार घट-बढ़ सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0