Bikaner News: गंगाशहर में युवक पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी

Bikaner News: बीकानेर के गंगाशहर में युवक से लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Mar 19, 2026 - 11:22
Mar 19, 2026 - 11:24
 0
Bikaner News: गंगाशहर में युवक पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी

बीकानेर: गंगाशहर में युवक पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी

Bikaner News : बीकानेर जिले के गंगाशहर थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मेघवालों के मोहल्ले में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई।जिससे युवक के सिर पर 8 टाँके और नाक पर 2 टाँके लगे हैं ।

प्रार्थी राहुल नायक (27) निवासी भीनासर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे वह मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी आरोपी अशोक जनागल , मुकेश जनागल और हरीश जनागल ने एक राय होकर उसका रास्ता रोक लिया।

इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक को चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद पीड़ित ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।