बीकानेर: कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान पर हमला, दुकानदार झुलसा, मामला दर्ज

बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान पर तेजाबनुमा तरल फेंकने से दुकानदार घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Feb 19, 2026 - 10:52
Feb 19, 2026 - 11:15
 0
बीकानेर: कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान पर हमला, दुकानदार झुलसा, मामला दर्ज

बीकानेर: कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान पर हमला, दुकानदार झुलसा

Bikaner News। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक दुकान पर तेजाबनुमा तरल पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:31 बजे बाजार क्षेत्र में यह घटना हुई। पीड़ित प्रदीप कुमार सुराणा अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी आरोपियों ने बोतल में भरा तरल पदार्थ उन पर फेंक दिया।जिससे डी फ़्रीज़ और बारदाना जल गया ।

इस हमले में दुकानदार के शरीर पर जलन शुरू हो गई और वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस में ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।