बीकानेर: नापासर में मंदिर से चांदी के छत्र चोरी, अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज
बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में मंदिर से चांदी के छत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है।
बीकानेर: नापासर में मंदिर से चांदी के छत्र चोरी, अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के सिंथल गांव स्थित एक मंदिर से चांदी के छत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी सवाई सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 6 और 7 फरवरी 2026 की रात को अज्ञात चोर मंदिर में घुस आए और वहां से 5 से 6 चांदी के छत्र चोरी कर ले गए।
घटना का पता सुबह मंदिर खोलने पर चला, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।
फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0