बीकानेर। नगर निगम के 80 वार्डों में हुई वोटिंग की मतगणना 14 सितंबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नगर निगम के वोटों की गिनती 43 टेबलों पर प्रथम तल के अलग-अलग कमरों में होगी, जहां वार्ड 1 से 20 की मतगणना 9 टेबल, वार्ड 21 से 35 की 8 टेबल, वार्ड 36 से 50 की 9 टेबल, वार्ड 51 से 65 की 9 टेबल और वार्ड 66 से 80 की 8 टेबलों पर की जाएगी। पांच नगर पालिकाओं की मतगणना भी पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में निर्धारित टेबलों पर होगी। नोखा और श्रीडूंगरगढ़ की मतगणना दूसरे तल पर होगी, जबकि लूणकरणसर, देशनोक, नापासर और खाजूवाला के वोट भूतल पर निर्धारित कमरों में गिने जाएंगे। डाक मतपत्रों की गिनती संबंधित आरओ की टेबल पर होगी।
13 September 202608:38 PMलेखक: Mukesh Raika
बीकानेर में 2 घंटे में साफ होगी तस्वीर, ऐसे गिने जाएंगे वोट

शेयर करें
संबंधित खबरें
बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस बहुमत से एक सीट दूर:40 सीटों पर जीती; पूर्व मेयर हारी, पूर्व मंत्री के भतीजे जीते, जानें किस वार्ड से कौन जीता
Live: बीकानेर निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर! नोखा में विकास मंच आगे, निगम में कांग्रेस का दबदबा
देशनोक में कांग्रेस का दबदबा, 16 सीटें जीतीं; BJP 7 पर सिमटी
बीकानेर मेयर चुनाव में बड़ा ट्विस्ट: कांग्रेस के अनिल कल्ला के सामने नवरतन डागा ने भी भरा पर्चा
बीकानेर ब्रेकिंग: अनिल कल्ला आज 11.15 बजे भरेंगे मेयर का पर्चा, 28 पार्षदों ने जताई सहमति!
