बीकानेर

Bikaner News: जांच करने पहुंची महिला पुलिसकर्मी पर पीटबुल से हमला, मां-बेटी पर FIR

[ad_1]


Bikaner News: बीकानेर शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जांच के लिए पहुंची महिला पुलिसकर्मी पर मां-बेटी ने कथित रूप से पीटबुल डॉग छोड़ दिया। डॉग के हमले में महिला कॉन्स्टेबल के हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं।

यह घटना 2 मार्च की बताई जा रही है, जबकि पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने 10 मार्च को इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है।

जांच के लिए पहुंची थी पुलिस टीम

हेड कॉन्स्टेबल माली जाखड़ ने बताया कि वह एक मामले की जांच के सिलसिले में चाणक्य नगर स्थित मनीषा मोदी के घर गई थीं। उनके साथ महिला एएसआई शारदा भी मौजूद थीं।

जांच शुरू होने से पहले ही मकान मालकिन और उसकी बेटी घर के अंदर चली गईं और वहां से पीटबुल डॉग को बाहर छोड़ दिया।

पीटबुल ने किया हमला

एफआईआर के अनुसार, पीटबुल डॉग ने बाहर आते ही महिला पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और उनके हाथ-पैर समेत कई जगह काट लिया।

इस दौरान मकान मालकिन और उसकी बेटी खुद घर के अंदर बंद हो गईं।

साथ आई महिला एएसआई शारदा ने किसी तरह बीच-बचाव किया और घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल पहुंचाया।

जान से मारने की नीयत का आरोप

पीड़ित महिला पुलिसकर्मी का आरोप है कि यह हमला जान से मारने की नीयत से करवाया गया। साथ ही इस घटना से सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई।

पुलिस कर रही जांच

मामले की जांच कर रहे एएसआई पूर्णाराम के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। घायल महिला कॉन्स्टेबल इलाज के बाद फिलहाल अपने गांव चली गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here