बीकानेर

Bikaner News: पालनहार योजना में 561 बच्चों का सत्यापन बाकी, विभाग ने जारी किए निर्देश

[ad_1]


बीकानेर: पालनहार योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए लाभान्वित बच्चों का वार्षिक सत्यापन (रिन्यूअल) करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि जिले में कुल 13,259 बच्चे इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

इनमें से 12,698 बच्चों का वार्षिक सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि अभी भी 561 बच्चों का सत्यापन होना बाकी है। विभाग ने संबंधित अभिभावकों से जल्द से जल्द सत्यापन करवाने की अपील की है ताकि बच्चों को योजना का लाभ लगातार मिलता रहे।

इन क्षेत्रों में अभी बाकी है सत्यापन

विभाग के अनुसार बीकानेर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी 162 बच्चों का सत्यापन बाकी है। इसके अलावा:

  • श्रीडूंगरगढ़ – 110 बच्चे
  • खाजूवाला – 22 बच्चे
  • कोलायत – 58 बच्चे
  • लूणकरणसर – 34 बच्चे
  • नोखा – 88 बच्चे
  • पांचू – 59 बच्चे
  • बज्जू खालसा – 25 बच्चे
  • पूगल – 3 बच्चे

किन बच्चों को मिलता है योजना का लाभ

पालनहार योजना के तहत अनाथ बालक-बालिकाओं, पेंशन प्राप्त कर रही तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला के बच्चों, पुनर्विवाहित विधवा माता के बच्चों, नाता जाने वाली माता के बच्चों तथा विशेष योग्यजन माता-पिता के बच्चों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना का उद्देश्य बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित बनाना है।

[ad_2]

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here