Bikaner: कलक्ट्रेट में हंगामा करने वाले 150 लोगों पर केस दर्ज, प्रदेश कांग्रेस सचिव रामनिवास कुकणा सहित 11 गिरफ्तार

Dec 27, 2025 - 22:49
 0
Bikaner: कलक्ट्रेट में हंगामा करने वाले 150 लोगों पर केस दर्ज, प्रदेश कांग्रेस सचिव रामनिवास कुकणा सहित 11 गिरफ्तार

Bikaner: कलक्ट्रेट में हंगामा करने वाले 150 लोगों पर केस दर्ज, प्रदेश कांग्रेस सचिव रामनिवास कुकणा सहित 11 गिरफ्तार

Bikaner News: बीकानेर में जिला कलक्ट्रेट के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस समर्थकों के बीच हुए टकराव का मामला अब कानूनी कार्रवाई में बदल गया है। पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस सचिव रामनिवास कुकणा समेत करीब 150 लोगों पर केस दर्ज किया है।

सदर थाना अधिकारी दिगपाल सिंह की रिपोर्ट पर दर्ज प्रकरण में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर तोड़फोड़ की और राजकार्य में बाधा डाली। पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि रामनिवास कुकणा के उकसाने पर कृष्ण गोदारा, हरिराम, आत्माराम तर्ड, राजेंद्र मेघवाल, प्रफुल कुमार हटीला, लक्ष्मण गोदारा, बजरंग कुकणा, दिनेश कुकणा, पंकज रीटोड, रोहित बाना, जयप्रकाश डूडी सहित लगभग 150 लोगों ने हंगामा किया।

11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सदर थानाधिकारी ने बताया कि अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गणेश जाट, राजेन्द्र गोदारा, राजेन्द्र राजनट, मदनलाल तर्ड, कृष्ण गोदारा, हरिराम गोदारा, मुनीराम जाट, मुकेश जाट, रामलाल जाट, अनिल मेघवाल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

घटना की जड़ 12 सितम्बर को हुई एक मृत्यु से जुड़ी है। बीकानेर के एक निजी अस्पताल में रामेश्वर लाल नामक व्यक्ति का उपचार चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन किया।

बाद में मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में डॉक्टरों को क्लीन चिट मिल गई, जिससे कांग्रेस नेता भड़क गए और मंगलवार को कलक्ट्रेट में उग्र प्रदर्शन किया। भीड़ ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अब पुलिस ने घटना में शामिल लोगों पर राजकार्य में बाधा और तोड़फोड़ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार के उग्र प्रदर्शन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Tags: #BikanerNews #RamniwasKukna #CongressProtest #RajasthanPolitics #BikanerPolice #CollectorateProtest

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin Mukesh Raika एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोकरेंसी और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरों और विश्लेषणों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, रिसर्च-बेस्ड और SEO फ्रेंडली होती है, जिससे पाठक विश्वसनीय जानकारी के साथ स्मार्ट निर्णय ले सकते हैं।