कोलायत

युवक पर हमला, घर के बाहर बुलाकर पत्थर से सिर और मुंह पर किए वार

टोकला गांव में युवक पर हमला, घर के बाहर बुलाकर पत्थर से सिर और मुंह पर किए वार

श्रीकोलायत। हदां थाना क्षेत्र के टोकला गांव में एक युवक के साथ मारपीट और पथराव का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हदां थानाधिकारी इमिचंद ने बताया कि टोकला निवासी लेखराम पुत्र रतनाराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

बाजार से लौटते समय आरोपी ने लगाई आवाज

रिपोर्ट के अनुसार 26 जून 2026 की रात करीब 9 बजे लेखराम मोटरसाइकिल से टोकला बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए टिलाराम उर्फ रमेश ने उसे आवाज लगाई, लेकिन वह बिना रुके घर चला गया।

घर पहुंचकर किया हमला

आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब लेखराम घर के अंदर जाने लगा तो आरोपी ने उसे रोक लिया और घर में पड़े पत्थर से उसके सिर और मुंह पर हमला कर दिया।

हमले में युवक के सिर और मुंह से खून निकलने लगा। शोर सुनकर उसके पिता रतनाराम और चाचा आसूराम मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया।

बीकानेर रेफर किया गया घायल युवक

परिजन घायल लेखराम को सीएचसी हदां लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया। मेडिकल जांच में सिर, नाक और मुंह पर चोटों के साथ एक ऊपरी दांत टूटना भी सामने आया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि इलाज में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। हदां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एचसी राणाराम को सौंपी है।

पुलिस पूरे मामले में आरोपों की जांच कर रही है।

Single Post Ad AreaRecommended Size: 728x90, 336x280 or responsive in-articlePaste Google AdSense code here